Tue, Dec 16, 2025
Whatsapp

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 29th 2019 03:33 PM -- Updated: March 29th 2019 03:34 PM
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली। दो दिन पहले पार्टी में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। हालांकि पहले यह तय नहीं था कि उर्मिला कहां से चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब पार्टी ने मुंबई उत्तर सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। यह भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस तो निरहुआ ने थामा बीजेपी का दामन

वहीं कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने बिहार से 4, ओडिशा से 7 और उत्तर प्रदेश से 1 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, सासाराम (बिहार) से चुनाव लड़ेंगी। इस लिस्ट में पप्पू यादव और अनंत सिंह की पत्नियों के नाम भी शामिल हैं।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK