Fri, Jun 20, 2025
Whatsapp

गुस्से में करवा दिया अपना ही नुकसान, होस्ट को मुक्का मारने पर विल स्मिथ से वापस लिया जा सकता है ऑस्कर!

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 28th 2022 01:12 PM
गुस्से में करवा दिया अपना ही नुकसान, होस्ट को मुक्का मारने पर विल स्मिथ से वापस लिया जा सकता है ऑस्कर!

गुस्से में करवा दिया अपना ही नुकसान, होस्ट को मुक्का मारने पर विल स्मिथ से वापस लिया जा सकता है ऑस्कर!

ऑस्कर फिल्मी दुनिया का एक ऐसा अवॉर्ड शो है, जिसका इंतजार सिनेप्रेमी के साथ-साथ दुनिया भर के सेलेब्स भी करते हैं। इस साल ऑस्कर पुरस्कार कैलिफोर्निया स्थिक लॉस एंजिलस के डाल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। विल स्मिथ ने बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड अपने नाम किया और जैसिका ब्रेस्टन बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। वहीं, इसी दौरान वेस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले अभिनेता विल स्मिथ ने होस्ट को शो के बीच में मुक्का मार दिया। प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) ने विल स्मिथ (Will Smith) की पत्नी के बालों के बारे में कमेंट किया था, जिसपर विल स्मिथ को गुस्सा आ गया। वह खड़े होकर मंच पर गए और फिर क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया। Will-Smith-punches-Chris-Rock-on-Oscars-stage-2 (1) क्रिस रॉक ने फिल्म G.I. Jane 2 को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) का मजाक उड़ाया था। उन्होंने जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते हुए कहा था कि G.I. Jane 2 का इंतजार जेडा नहीं कर सकतीं। क्योंकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का लुक बाल्ड (गंजा) था। जबकि जेडा ने Alopecia नाम की गंजेपन की बीमारी की वजह से हटवाए हैं। पत्नी का यूं मजाक बनना विल को पसंद नहीं आया और उन्होंने चलते शो में क्रिस को मुक्का मारकर अपनी नाराजगी भी जता दी।  

बतौर हॉलीवुड एक्टर उनसे ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी। पर वो कहते हैं ना कि गुस्से में इंसान क्या कर जाये कुछ पता नहीं होता है। वहीं अब एक्टर का ये रवैया उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। Ny की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल स्मिथ को उनका ऑस्कर वापस देना पड़ सकता है। The Academy of Motion Picture Arts and Sciences की गाइडलाइंस के मुताबिक, ये कोड ऑफ कंडट (Code Of Conduct) का उल्लघंन है। New York Post की पोस्ट के मुताबिक, जब विल स्मिथ ने कॉमेडियन पर हमला बोला, तो रूम में मौजूद सभी लोग असहज हो गये थे। रिपोर्ट में ये भी मेंशन किया गया है कि विल स्मिथ अपना अवॉर्ड वापस करने से इंकार कर सकते हैं। पर आगे क्या होगा। ये वक्त आने पर पता चल जायेगा। विल स्मिथ ने मांगी थी माफी विल स्मिथ ने अपनी स्पीच में एकेडमी से माफी भी मांगी। स्मिथ ने कहा, मैं एकेडमी से माफी मांगता हूं, मैं अपनी साथी नॉमिनीज़ से माफी मांगता हूं। ये इतना खूबसूरत पल है और मैं अवॉर्ड जीतने के लिए नहीं रो रहा हूं। यह अपने लिए अवॉर्ड जीतने की खुशी में नहीं हैं।   आपको बता दें कि विल स्मिथ की फिल्म किंग रिचर्ड्स 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह मशहूर टेनिस प्लेयर्स सेरेना और वीनस विलियम्स के पिता और कोच रिचर्ड विलियम्स की बायोग्राफिकल फिल्म है जिसमें विल स्मिथ ने ही टाइटल रोल प्ले किया है। उनके अलावा फिल्म में Aunjanue Ellis, Saniyya Sidney, Demi Singleton, Tony Goldwyn और Jon Bernthal ने भी अहम् किरदार निभाए हैं। आपको बता दें कि विल स्मिथ 53 साल के हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK