Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

सिरसा में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

Written by  Arvind Kumar -- August 04th 2019 04:35 PM
सिरसा में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

सिरसा में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) सिरसा में रविवार को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुद्वारा चिल्ला साहेब से एक शोभा यात्रा के साथ हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शहर में जगह-जगह पर शोभा यात्रा का शहर वासियों द्वारा स्वागत किया गया। समारोह अनाज मंडी में आयोजित हुआ। समारोह स्थल पर भव्य सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं के बैठने व लंगर के लिए अलग अलग पंडालों में व्यवस्था की गई। समारोह का खास आकर्षण सिख धर्म के इतिहास व शिक्षाओं पर आधारित प्रदर्शनी रवाब से नगाड़ा रही। [caption id="attachment_325509" align="aligncenter" width="700"]Sirsa News 3 सिरसा में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित[/caption] देश के विभिन्न भागों से रागी जत्थे समारोह स्थल पर पहुंचे। गुरुबाणी का गुणगान किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की। उन्होंने रवाब से नगाड़ा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही सिरसा के समारोह स्थल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कैथल में स्थापित सिख साहित्यकार भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न साहित्यकारों द्वारा रचित पुस्तकों का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया। [caption id="attachment_325506" align="aligncenter" width="700"]CM Manohar Lal 1 सिरसा में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित[/caption] मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने पौधारोपण किया और चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भी किया। बाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समारोह स्थल पर बनाये गए मुख्य मंच पर पहुंचे। उन्होंने निशान साहिब को नमन किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अन्य भाजपा नेता और विभिन सिख जत्थेबंदियों के सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें : गंगाजल लेने गए 4 कांवड़ियों की मौत, सीएम मनोहर लाल ने जताया दुख —PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...