Wed, Jul 9, 2025
Whatsapp

महेंद्रगढ़ में 73 फुट ऊंचा पक्षी घर बनकर तैयार, 3000 पक्षियों के रहने और दाना-पानी की होगी व्यवस्था

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 21st 2022 04:39 PM
महेंद्रगढ़ में 73 फुट ऊंचा पक्षी घर बनकर तैयार, 3000 पक्षियों के रहने और दाना-पानी की होगी व्यवस्था

महेंद्रगढ़ में 73 फुट ऊंचा पक्षी घर बनकर तैयार, 3000 पक्षियों के रहने और दाना-पानी की होगी व्यवस्था

महेंद्रगढ़/महेंद्र भारती: गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत देने के लिए बाबा जयराम दास धाम पाली में पक्षी घर का निर्माण हुआ है। इस पक्षी घर की करीब 73 फीट ऊंचाई है। 15 लाख रुपए की लागत से बने इस पक्षी घर में अब करीब तीन हज़ार पक्षी आश्रय ले सकेंगे। गांव पाली बाबा जयराम दास धाम में श्रद्धालुओं द्वारा बनवाया गया यह 73 फुट ऊंचा पक्षी घर क्षेत्र सहित प्रदेश में चर्चा का विषय भी बना हुआ है। इस पक्षी घर के संयोजन का काम देख रहे कैलाश पाली ने बताया कि जन सहयोग से 73 फीट ऊंचे पक्षी घर का निर्माण श्रद्धालुओं द्वारा करवाया गया है। जिसका निर्माण गुजरात के कारीगरों द्वारा किया गया है। पक्षी गृह के निर्माण में इस्तेमाल सामाग्री सिद्धपुर से मंगवाई गई है। 38 दिन में इस पक्षी टावर का कार्य पूर्ण हो गया। उनका दावा है कि यह पक्षी घर भारत का सबसे ऊंचा पक्षी घर है। यह सारे इलाके के लिए एक गर्व का विषय है। जिसमें सबसे नीचे चिड़िया जैसे छोटे पक्षियों के लिए घोंसले बनाए गए हैं। ऊपर की 7 मंजिलों में कबूतर, कोयल, कौवे, गुरशल, तोता, मोडी, कटफोड़ाव जैसे पक्षी अपना आशियाना बनाएंगे।  bird house,  Mahendragarh, haryana इस पक्षी घर में कई घोंसले बने हैं। इन्हें तापमान को ध्यान में रखकर बनाया गया है व पक्षियों के लिए दाने पानी की उपयुक्त व्यवस्था की गई है। बाबा जयराम दास धाम पाली आश्रम के संचालकों का दावा है कि जल्द ही जिले में ऐसे और भी पक्षी घर बनाए जाएंगे। जिले में ऐसे 25 पक्षी घरों का लक्ष्य रखा गया है। इनके निर्माण के बाद प्रदेश भर में प्रत्येक जिले में आम लोगों के सहयोग से ऐसे पक्षी घर बनाए जाएंगे। रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मेहता ने बताया कि पक्षियों को बचाने के लिए यह एक बहुत ही बड़ा कदम है और बहुत ही अच्छा सेवा कार्य है। यह हरियाणा का सबसे ऊंचा पक्षी घर है। पक्षी प्रकृति से अपना बहुत गहरा जुड़ाव रखते हैं और घटते वन क्षेत्र और कटते हुए पेड़ों की वजह से पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK