Mon, Jun 16, 2025
Whatsapp

russia ukraine war: अमेरिकी सांसद ने कहा, 'पुतिन को मार दो...ये दुनिया की महान सेवा होगी',

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 04th 2022 01:20 PM -- Updated: March 04th 2022 01:23 PM
russia ukraine war: अमेरिकी सांसद ने कहा, 'पुतिन को मार दो...ये दुनिया की महान सेवा होगी',

russia ukraine war: अमेरिकी सांसद ने कहा, 'पुतिन को मार दो...ये दुनिया की महान सेवा होगी',

russia ukraine war: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की हत्‍या का आह्वान किया है। उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा, 'क्‍या रूस में कोई ब्रूटस है? क्‍या रूसी सेना में कोई कर्नल स्‍टॉफनबर्ग से ज्‍यादा सफल है? रूस में यह सब तभी खत्‍म होगा जब कोई इस व्‍यक्ति को मार देगा। आप अपने देश और दुनिया के लिए बहुत महान काम करेंगे।' वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के ही लोग राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हो गए हैं। रूस की राजधानी मॉस्को समेत कई बड़े शहरों में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए हैं। अब एक रूस के बिजनेसमैन एलेक्स कोन्याखिन ने व्लादिमीर पुतिन के सिर पर 1 मिलियन डॉलर का ऐलान किया है। भारतीय रुपये में इनाम की राशि 7.5 करोड़ रुपये के आसपास होगी। कोन्याखिन ने अपने फेसबुक औल लिंक्डइन पर पुतिन की तस्वीर वाली एक तस्वीर भी शेयर की है, जिस पर 'Wanted: Dead or Alive।For Mass Murder' लिखा हुआ है। एलेक्स ने पोस्ट में कहा कि वह पुतिन की अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत युद्ध अपराधी के रूप में गिरफ्तारी के लिए 1 मिलियन डॉलर देने को तैयार हैं। एमैनुअल मैक्रों ने पुतिन से की बातचीत दूसरी तरफ फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे। यूक्रेन पर हमले का अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश इसका विरोध कर रहे हैं।इस बीच अमेरिका रूस पर कई तरह के प्रतिंबध लगा रहा है।इसी पर एक कदम आगे बढ़ते हुये राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने रूस के दिग्गज कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। Russia-Ukraine War: Joe Biden announces closing of US airspace for Russian flights पुतिन के करीबियों पर की गई है कार्रवाई यह कार्रवाई यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद उसे अलग थलग करने के लिए लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों के तहत की गई है।इन प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन के प्रेस सचिव दमित्री पेस्कोव और एलीशर बुरहानोविच उस्मानोव आए हैं, जो रूस के धनाढ्यों में शामिल हैं और पुतिन के करीबी सहयोगी हैं।अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह रूस के 19 व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों तथा निकट सहयोगियों पर वीजा प्रतिबंध भी लगा रहा है।


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK