विज बोले- किसान आंदोलन को फेल करना और उनका अहित चाहना ही कांग्रेस की सोच

By  Arvind Kumar May 26th 2021 04:37 PM -- Updated: May 26th 2021 04:40 PM

चंडीगढ़। किसानों के आंदोलन को फेल करना और उनका अहित चाहना ही कांग्रेस की सोच है। ये बड़ी बात हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कही। उन्होंने कहा कि आज़ाद देश मे आंदोलन करना सभी का हक है, पर आज के दिन इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस और अन्य पार्टियों का चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।

विज ने कहा कि अगर आज किसानों का आंदोलन किसी ने कामयाब नहीं होने दिया तो वो केवल कांग्रेस पार्टी और उनके लीडर हैं। कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि किसान नेता एवं स्वयं उन्होंने कृषि मंत्री को लिखा ही कि बातचीत के माध्यम से किसानों की समस्या को हल किया जाए।

वहीं विज ने केजरीवाल को भी देश को तोड़ने वाली ताकतों के एक सदस्य के रूप में बताया। विज ने कहा कि केजरीवाल कुछ भी बोले पर उनकी भाषा भारत की नहीं बल्कि विदेशी ताकतों की है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस ने नकली रेमेडिसविर के मामले में सील की दवा कंपनी, 11 गिरफ्तार

गृह मंत्री ने हरियाणावासियों को वैक्सीनेशन के लिए 1 करोड़ डोज कोरोना वैक्सीन के टेंडर की भी जानकारी दी। विज ने बताया कि 15000 वायल्स ब्लैक फंगस अम्फोटेरिसिन दवाई भी टेंडर की गयी है। मंत्री ने ये भी बताया कि इसकी खरीद हरियाणा मेडिकल साइंस सर्विस कॉपरेशन लिमिटेड द्वारा की जाएगी।

Related Post