Mon, Jun 23, 2025
Whatsapp

ममता शर्मसार: निर्दयी मां ने मूक-बधिर बेटे को मगरमच्छों से भरी नदी में फेंका, शव बरामद

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में छह वर्षीय मूक-बधिर बेटे को उसकी मां ने मगरमच्छों से भरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को नदी से बरामद किया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- May 06th 2024 01:57 PM -- Updated: May 06th 2024 01:58 PM
ममता शर्मसार: निर्दयी मां ने मूक-बधिर बेटे को मगरमच्छों से भरी नदी में फेंका, शव बरामद

ममता शर्मसार: निर्दयी मां ने मूक-बधिर बेटे को मगरमच्छों से भरी नदी में फेंका, शव बरामद

ब्यूरोः कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में छह वर्षीय मूक-बधिर बेटे को उसकी मां ने उसे मगरमच्छों से भरी नदी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को नदी से बरामद किया। पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

ये है मामला


जानकारी के अनुसार शनिवार को उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली तालुक में 26 वर्षीय महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपने मूक-बधिर बेटे को मगरमच्छों से भरी काली नदी में फेंक दिया। इस घटना को लेकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण पुलिस बच्चे को नहीं ढूंढ पाई। 

इसके बाद पुलिस ने रविवार की सुबह भी तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को छह वर्षीय मूक-बधिर बच्चे का शव नदी से बरामद हो गया। बच्चे के शरीर पर काटने के निशान थे और एक हाथ गायब था, जिससे ये माना जा रहा था कि बच्चा मगरमच्छ के हमले का शिकार हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच शुरू करते हुए आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आए दिन महिला सावित्री और उसके पति रवि कुमार के बीच अक्सर मूक-बधिर बेटे की स्थिति को लेकर लड़ाई होती रहती थी।

पुलिस ने मां और बाप को किया गिरफ्तारः पुलिस अधिकारी

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने छह वर्षीय मूक-बधिर बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि बच्चे के मां और बाप पर दांडेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और दोनों को गिरफ्तार किया है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK