Tue, Mar 10, 2026
Whatsapp

CISCE 10th, 12th Result 2024: ICSE और ISC रिजल्ट जारी, 10वीं में 99.47 प्रतिशत और 12वीं में 98.19 प्रतिशत पास

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 6 मई को ICSE और ISC का रिजल्ट जारी किया है। इसमें कक्षा 12वीं का रिजल्ट 98.19 प्रतिशत रहा। वहीं, कक्षा 10वीं का 99.47 प्रतिशत रहा।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- May 06th 2024 06:45 PM
CISCE 10th, 12th Result 2024: ICSE और ISC रिजल्ट जारी, 10वीं में 99.47 प्रतिशत और 12वीं में 98.19 प्रतिशत पास

CISCE 10th, 12th Result 2024: ICSE और ISC रिजल्ट जारी, 10वीं में 99.47 प्रतिशत और 12वीं में 98.19 प्रतिशत पास

ब्यूरोः काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 6 मई को ICSE और ISC का रिजल्ट जारी किया है। इसमें 10वीं और 12वीं के नतीजे  देखने के लिए परीक्षार्थी को आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर चेक कर सकते हैं।

CISCE की ओर से जारी किए नतीजों के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 99,901 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 98,088 छात्र परीक्षा में पास हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण 98.19 प्रतिशत रहा। ISC के लिए, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,42,328 छात्र परीक्षा में पास हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण 99.47 प्रतिशत रहा।


बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष ICSE परीक्षा 60 लिखित विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं, 13 विदेशी भाषाएं और 1 शास्त्रीय भाषा थी। आईएससी के लिए 47 लिखित विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 12 भारतीय भाषाएं, 4 विदेशी भाषाएं और 2 शास्त्रीय भाषाएं शामिल थीं।

ऐसे डाउनलोड करें CISCE बोर्ड का रिजल्ट 

  • सबसे पहले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org और results.cisce.org पर जाएं।
  • इसके बाद 'CISCE बोर्ड ICSE, ISC परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपको एक लॉगिन विंडो पर अपना कोर्स कोड, उम्मीदवार UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा डालना होगा। 
  • इसके बाद आपको रिजल्ट दिखाएं वाले बटन पर क्लिक करना होगा.
  • आपका रिजल्ट आपको होम स्क्रिन पर दिखाई देने लगेगा। 
  • फिर आप अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK