हॉकी इंडिया नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में हरियाणा ने उत्तराखंड को 4-0 से दी मात

पहली बार आयोजित हॉकी इंडिया नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में हरियाणा ने उत्तराखंड को 4-0 से हराकर शानदार शुरुआत की है। वहीं हिमाचल ने चंडीगढ़ के खिलाफ अपना मैच गवा दिया।

By  Shivesh jha March 21st 2023 10:45 AM

पहली बार आयोजित हॉकी इंडिया नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में हरियाणा ने उत्तराखंड को 4-0 से हराकर शानदार शुरुआत की है। वहीं हिमाचल ने चंडीगढ़ के खिलाफ अपना मैच गवा दिया। हरियाणा ने खेल के शुरुआत से ही उत्तराखंड पर पकड़ बनाये रखा और 4-0 से जीत दर्ज किया।

खेल के 21वें मिनट में रोहित खत्री ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोरिंग की शुरुआत की जबकि 41वें मिनट में रोहित राणा ने शानदार पेनल्टी स्ट्रोक के साथ गोल किया और बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। 

हरियाणा के कप्तान परक्षित पांचाल ने 43वें मिनट में एक गोलकर उत्तराखंड पर जीत लगभग सुनिश्चित कर लिया था लेकिन उसके तुरंत बाद 44वें मिनट में भी उन्होंने दूसरा गोल दागकर उत्तराखंड को 4-0 से हराने में अहम भूमिका निभाया। 

Related Post