यूके द्वारा हरियाणा में ‘वीजा फ्रॉड से बचे’ अभियान का विस्तार
हरियाणा में ‘वीजा फ्रॉड से बचे’ अभियान की शुरुआत की है, ताकि भारतीय नागरिकों को वीजा धोखाधड़ी और अनियमित प्रवासन के शारीरिक, आर्थिक और भावनात्मक जोखिमों से सुरक्षित रखा जा सके।
यूनाइटेड किंगडम ने आज 26 फरवरी हरियाणा में ‘वीजा फ्रॉड से बचे’ अभियान की शुरुआत की है, ताकि भारतीय नागरिकों को वीजा धोखाधड़ी और अनियमित प्रवासन के शारीरिक, आर्थिक और भावनात्मक जोखिमों से सुरक्षित रखा जा सके।
इस अभियान का शुभारंभ सोनीपत में हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम और यूके गृह कार्यालय के कार्यवाहक स्थायी सचिव साइमन रिडलीरिडले के साथ किया गया। यह अभियान अंबाला, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों पर केंद्रित रहेगा तथा राज्य सरकार के सहयोग और समन्वय से संचालित किया जाएगा।
यह अभियान यूके की यात्रा करने के इच्छुक लोगों को समर्पित व्हाट्सऐप चैटबॉट ( 91 70652 51380) के माध्यम से जानकारी की पुष्टि करने और सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस पहल के अंतर्गत यूके की टीमें इन क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करेंगी और वीजा धोखाधड़ी के चेतावनी संकेतों को उजागर करेंगी। लोगों को सामान्य झूठे दावों से सावधान रहने की सलाह दी जाएगी, जैसे वीजा और यूके में रोजगार की गारंटी का वादा करना, यह कहना कि इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आईईएलटीएस) जैसे अंग्रेजी भाषा परीक्षण की कोई आवश्यकता नहीं है, तथा अत्यधिक शुल्क की मांग करना।
हरियाणा भारत का तीसरा राज्य है जहाँ यह अभियान पंजाब और तमिलनाडु के साथ शुरू किया गया है।
लिंडी कैमरन, भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त, लिंडी कैमरन ने कहा: “हरियाणा तक ‘वीजा धोखाधड़ी से बचें’ अभियान का विस्तार इस बात को रेखांकित करता है कि यूनाइटेड किंगडम संभावित यात्रियों को सटीक और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक आवेदक यह जाने कि विश्वसनीय मार्गदर्शन उपलब्ध है, यूनाइटेड किंगडम उनकी आकांक्षाओं का सम्मान करता है और किसी को भी उनका शोषण करने वालों का शिकार नहीं होना चाहिए। मैं यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर विचार कर रहे सभी लोगों से आग्रह करती हूँ कि वे अपनी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए केवल सत्यापित माध्यमों पर ही भरोसा करें, जिनमें हमारा व्हाट्सऐप संवाद सहायक भी शामिल है।”
ऐल्बा स्मेरिग्लियो, चंडीगढ़ में ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त, अल्बा स्मेरिग्लियो ने कहा: “शोषण और अनियमित प्रवासन को रोकना ब्रिटेन और भारत की साझा प्राथमिकता बना हुआ है। हमारे हिंदी सक्षम संदेश आधारित संवाद सहायक जैसे साधनों के माध्यम से ब्रिटेन का ‘वीजा धोखाधड़ी से बचें’ अभियान हरियाणा के लोगों को वीजा ठगी की पहचान करने और उससे बचने में सहायता करेगा। हम हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी को उनके मजबूत सहयोग और साझेदारी के लिए धन्यवाद देते हैं।”
वीजा धोखाधड़ी अस्वीकार्य और अनावश्यक स्तर के कर्ज का कारण बनती है तथा लोगों को शारीरिक नुकसान और शोषण के जोखिम में डालती है। वीजा धोखाधड़ी करते हुए पकड़े जाने वाले व्यक्ति पर ब्रिटेन की यात्रा के लिए 10 वर्ष का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। गतिशीलता और प्रवासन साझेदारी समझौते के अंतर्गत ब्रिटेन और भारत अनियमित प्रवासन से निपटने के लिए साझा प्रतिबद्धता रखते हैं। यह अभियान अनियमित प्रवासन और वीजा धोखाधड़ी के विरुद्ध संघर्ष को और मजबूत करने के संयुक्त प्रयासों का एक अतिरिक्त भाग है।
संपादकों के लिए टिप्पणियाँ
* संदेश आधारित संवाद सहायक ( 91 70652 51380) अंग्रेज़ी, तमिल, पंजाबी और हिंदी में उपलब्ध है।
* यूनाइटेड किंगडम ने पहला प्रायोगिक परियोजना पंजाब में फरवरी 2025 में शुरू किया और इसे आगे बढ़ाते हुए दिसंबर 2025 में तमिलनाडु तक विस्तारित किया।
* इस संवाद सहायक ने अब तक 30000 से अधिक संदेश भेजे हैं, जिनके माध्यम से लोगों को वीजा आवेदन से संबंधित सही जानकारी के लिए वीजा और आप्रवासन की आधिकारिक जानकारी स्रोत की ओर निर्देशित किया गया है।