Miss Universe 2022: अमेरिका की आर बॉने गैब्रियल बनी मिस यूनिवर्स 2022, भारत की हरनाज संधू ने पहनाया ताज

Miss Universe 2022: अमेरिका की आर बॉने गैब्रिएल (R'bonney Gabriel) के सिर पर 71वें मिस यूनिवर्स का ताज सजा है। मिस यूनिवर्स 2022 (Miss Universe 2022) ब्यूटी पेजेंट (beauty pageant) का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में किया गया था। भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय टॉप 5 में स्थान पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकीं।

By  Vinod Kumar January 15th 2023 11:53 AM -- Updated: January 15th 2023 11:59 AM

Miss Universe 2022: अमेरिका की आर बॉने गैब्रिएल (R'bonney Gabriel)  के सिर पर 71वें  मिस यूनिवर्स का ताज सजा है। पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने उन्हें यह ताज पहनाया। मिस यूनिवर्स 2022 (Miss Universe 2022) ब्यूटी पेजेंट (beauty pageant) का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में किया गया था।

टॉप 3 कन्टेस्टेंट की इस लिस्ट में वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन, यूएस की आर बॉनी गेब्रिएल और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज को जगह मिली थी। भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय ने टॉप 16 में तो अपनी जगह बनाई थी, लेकिन टॉप 5 में स्थान पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गईं। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।

भारत का प्रतिनिधित्व कर रही दिविता टॉप 16 में जगह बनाकर तब चर्चाओं में आईं थी जब उन्होंने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में 'सोन चिरैया' बनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल, एक समय भारत को 'सोने की चिड़िया' कहा जाता था। दिविता की गोल्डन कलर की इस ड्रेस ने अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर भारत की उसी इमेज को दिखाने की प्रयास किया।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में टॉप थ्री कंटेस्टेंट से पूछा गया था कि अगर आज वह मिस यूनिवर्स का क्राउन जीतती हैं तो वह इस संस्था को सशक्त और प्रगतिशील  दिखाने के लिए क्या करेंगी? गैब्रिएल के जवाब ने उन्हें विजेता बना दिया। गेब्रिएल ने अपने जवाब में कहा, मैं फैशन इंडस्ट्री को एक लीडर की तरह ट्रॉन्सफॉर्म करना चाहूंगी। फैशन डिजाइनिंग में 13 साल तक काम करने के बाद मैं फैशन का इस्तेमाल अच्छाई के लिए करना चाहूंगी। मैं फैशन को जरिया बनाकर रिसाइकिल मटेरियल का इस्तेमाल करती हूं और प्रदूषण कम करने में अपना सहयोग देती हूं।

इस सौंदर्य प्रतियोगिता का मकसद दुनियाभर की महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के लड़कियां अपने देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं। मिस यूनिवर्स 2022 में भूटान की शुरुआत और अंगोला, बेलीज, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, लेबनान, मलेशिया, म्यांमार, सेंट लूसिया, सेशेल्स, स्विट्जरलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और उरुग्वे जैसे देशों की वापसी जैसी कई चीजें पहली बार देखी गईं। 

Related Post