Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

HP News: आज शिमला पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल करेंगे स्वागत, छावनी में तब्दील हुई राजधानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानि शनिवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगी। वह 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- May 04th 2024 08:41 AM
HP News: आज शिमला पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल करेंगे स्वागत, छावनी में तब्दील हुई राजधानी

HP News: आज शिमला पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल करेंगे स्वागत, छावनी में तब्दील हुई राजधानी

ब्यूरो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानि शनिवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगी। वह 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी।


राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है, जहां से भी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। वहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चों संभाल लिया है। रिज व मालरोड़ पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। 1200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 मई काे शिमला दौरे पर आएंगी और ‌8 मई को वापिस लौट जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरा करेंगी। 6 मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है। 8 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दिल्ली लौटे जाएंगी।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK