Haryana News: 15 अक्टूबर को नायब सैनी लेंगे नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, पीएम मोदी समेत कई नेता होंगे शामिल

15 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी पंचकूला के परेड ग्राउंड में शुरू हो चुकी हैं।

By  Deepak Kumar October 11th 2024 11:28 AM -- Updated: October 11th 2024 11:42 AM

ब्यूरोः 15 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी पंचकूला के परेड ग्राउंड में शुरू हो चुकी हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्री की शिरकत करने की संभावना है।


नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के देखते हुए हरियाणा सरकार ने पंचकूला के DC की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय कमेटी का किया गठन है। यह कमेटी शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की तमाम व्यवस्थाओं को देखेगी। 

वहीं, यह तय माना जा रहा है कि हरियाणा के नए CM नायब सैनी ही होंगे। हालांकि, उनके नाम पर विधायक दल की बैठक में आधिकारिक मोहर लगेगी। यह बैठक शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले होने की संभावना है। बता दें 12 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के देश से बाहर होने के चलते कार्यक्रम को टाल दिया गया।

Related Post