CM सुक्खू ने किया समग्र शिक्षा के तहत 'विद्या समीक्षा केंद्र' का शुभारंभ, केंद्र खोलने वाला देश का तीसरा राज्य बना हिमाचल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सरकारी आवास ओक ओवर से शिक्षा विद्या केंद्र का शुभारंभ किया।

By  Rahul Rana November 23rd 2023 01:55 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सरकारी आवास ओक ओवर से शिक्षा विद्या केंद्र का शुभारंभ किया।  केंद्र सरकार के समग्र शिक्षा विकास कार्यक्रम के तहत समीक्षा केंद्र खोलने वाला हिमाचल देश का तीसरा राज्य बन गया है। विद्या समीक्षा केंद्र डेटाबेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगा। 



मीडिया ये बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 200 शिक्षक एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर जाएंगे। राज्य में अंग्रेजी मीडियम के स्कूल खोलने की गारंटी सरकार ने पूरी कर दी है। उन्होंने शिक्षक संगठनों से राजनीति करने की जगह गुणात्मक शिक्षा देने की सलाह दी। स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू करने के साथ ड्रेस कोड को स्कूल  स्तर पर लागू करने की बात कही। 

देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी की स्थिति बेहतर है। उन्होंने उतराखण्ड टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद जाहिर की है। मंडी का रहने वाला विशाल भी टनल में फंसा हुआ है। 

Related Post