Corona Case In India: भारत में बीते 24 घंटे में मिले 761 कोरोना केस, 12 लोगों की मौत

By  Deepak Kumar January 5th 2024 04:26 PM
Corona Case In India: भारत में बीते 24 घंटे में मिले 761 कोरोना केस, 12 लोगों की मौत

ब्यूरोः भारत में कोरोना के बढ़ते केसों ने एक बार से डरा दिया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 761 नए केस मिले हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है। देश में 24 घंटे में कोरोना से केरल में कोरोना से सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई है, कर्नाटक में 4 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। वहीं, महाराष्ट्र में 2 और यूपी में 1 की कोरोना से मौत हुई। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

देश में कोरोना के 4,334 एक्टिव केस 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में एक्टिव कोरोना के 4,334 केस हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में 4।5 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5।3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में केरल राज्य में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव मरीज है। राज्य में 1,249 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद कर्नाटक में 1,240 केस, महाराष्ट्र में 914 केस, तमिलनाडु में 190 केस, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 128-128 नए केस मिले हैं। 

Related Post