7 करोड़ की डकैती का मामला, पुलिस ने 3 संदिग्धों को लिया हिरासत में

लुधियाना में 7 करोड़ की लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।

By  Rahul Rana June 12th 2023 11:28 AM

ब्यूरो : लुधियाना में 7 करोड़ की लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने कोटकपुरा से गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए युवक लुधियाना के डुगरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।



लुटेरों की तलाश में पुलिस

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीमें जगराव, मोगा, बरनाला, फरीदकोट, बठिंडा सहित कई अन्य इलाकों में लुटेरों की तलाश कर रही है।



कंपनी से लूटे 8 करोड़ 79 लाख रुपए 

इसके अलावा लुधियाना शहर के राजगुरु नगर में शनिवार को सीएमएस कंपनी में हुई डकैती 7 करोड़ नहीं बल्कि 8.79 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। कंपनी को नकदी की गणना करने में कई घंटे लग गए। अब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। उनकी कंपनी से 8 करोड़ 79 लाख रुपए लूट लिए गए हैं।

लूट का वीडियो भी आया सामने 



सीएमएस कंपनी से लुटेरों के 7 करोड़ रुपये लूटने का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें देखा जा सकता है कि लुटेरे तेज गति से गलियों से गुजरते हुए कंपनी की कैश वैन लेकर फरार हो गए। यह वीडियो लाल बाग के पास का बताया जा रहा है।


Related Post