NIA Raid: एनआईए ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 स्थानों में मारी छापेमारी, 13 लोगों को किया गिरफ्तार

शनिवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

By  Deepak Kumar December 9th 2023 11:38 AM

ब्यूरो: शनिवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में महाराष्ट्र के पुणे से आईएसआईएस आतंकी साजिश मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आतंकवाद-रोधी एजेंसी के अधिकारियों ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के पुलिस बलों के साथ निकट समन्वय में इन स्थानों पर छापे मारे।

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह से एनआईए द्वारा मारे गए कुल 44 स्थानों में से एजेंसी के अधिकारियों ने कर्नाटक में एक, पुणे में दो, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में नौ और भयंदर में एक जगह की तलाशी ली।

एनआईए की तरफ से जिस मामले में कार्रवाई हो रही है, वो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अल-कायदा और आईएसआईएस सहित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की हिंसक चरमपंथी विचारधारा की प्रतिज्ञा की थी और एक आतंकवादी गिरोह बनाया था।  

Related Post