हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र हुआ सम्पन्न, 35 में से हुई 31 बैठकें, 33 घंटे तक चली सदन की कार्यवाही
Rahul Rana
December 23rd 2023 06:20 PM
धर्मशाला: पांच दिन तक चला हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शनिवार को सम्पन्न हो गया है। साल के तीन सत्रों में 35 बैठकों का होना जरूरी है। लेकिन 35 बैठकों में से 31 बैठकें ही हो पाई।
धर्मशाला:-शीतकालीन सत्र की समाप्ति, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया...
Posted by PTC News - Himachal Pradesh on Saturday, December 23, 2023
चार बैठक नहीं हुई। जिनको निरस्त कर दिया गया। खट्टे - मीठे अनुभवों के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।
धर्मशाला:-शीतकालीन सत्र की समाप्ति पर क्या बोले मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू को सुनिये।
Posted by PTC News - Himachal Pradesh on Saturday, December 23, 2023
पांच दिन तक चली सदन की कार्यवाही के दौरान 260 तरांकित् और अतरांकित 119 सवाल पूछे गए। नियम 61 के तहत 4 विषयों पर चर्चा हुई। नियम 62 के तहत 5 विषय औरनियम 130 के 7 विषय आए। इसके अलावा 4 सरकारी विधेयकों को सदन में पुनस्थापित किया गया। सदन की कार्यवाही 33 घंटे तक चली।