हरियाणा की रेस्लर अंशु मलिक और हिमाचल के विकास ठाकुर को अर्जुन अवॉर्ड, गांव में खुशी का माहौल

By  Vinod Kumar November 15th 2022 12:22 PM

arjun award: हरियाणा के जींद में निडानी गांव की अंतरराष्ट्रीय पहलवान अंशु मलिक को अर्जुन अवॉर्ड से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। अंशु मलिक के नाम की घोषणा होते ही उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। अंशु मलिक कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीत चुकी हैं। इसके इलावा उन्होने ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया था, लेकिन वो कोई पदक नहीं जीत पाईं थी। 

अंशु मलिक उभरती हुई महिला पहलवान हैं। अंशु मलिक को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर लोगों ने बधाई दी है। बता दें कि कल केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित 25 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इसके साथ ही सात प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें रोहित शर्मा के कोच दिनेश जवाहर लाड को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अचंत शरत कमल बड़े टेबल टेनिस खिलाड़ी है। राष्ट्रमंडल खेलों समेत कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

वहीं, हिमाचल के विकास ठाकुर को भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। हिमाचल के हमीरपुर जिला के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को इस बार अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। हमीरपुर जिला के पटनौण के रहने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने हाल ही में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारत को रजत पदक दिलाया था।

Related Post