भारत में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की कुल संख्‍या 3 करोड़ से अधिक हुई

By  Arvind Kumar July 12th 2021 05:25 PM

नई दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो गई है। कोविड महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 3,00,14,713 लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान ठीक हुए मरीजों की संख्‍या 39,649 रही। इस प्रकार कुल मिलाकर रिकवरी दर 97.22 प्रतिशत हुई है, जो लगातार रिकवरी के बढ़ते हुए रूझान को दर्शाती है।

दूसरी ओर भारत की संचयी टीकाकरण कवरेज 37.73 करोड़ के स्‍तर को पार कर गई है। आज सुबह तक 37,73,52,501 टीके लगाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 15 सितंबर तक पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन

यह भी पढ़ें- पंचकूला के कालका में बेकाबू ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,154 दैनिक नये मामले सामने आए हैं। पिछले 15 दिनों से लगातार दैनिक नये मामलों की संख्‍या 50,000 से कम चल रही है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 4,50,899 हो गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल संक्रमित मामलों के केवल 1.46 प्रतिशत ही हैं।

Related Post