अनुच्छेद 370 पर रूस का भारत को समर्थन
Arvind Kumar
August 10th 2019 11:22 AM --
Updated:
August 10th 2019 11:23 AM
नई दिल्ली। अनुच्छेद 370 में बदलाव के फैसले का रूस ने भारत का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत ने जम्मू और कश्मीर को दो भागों में विभाजित और केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला संविधान के अनुसार ही लिया है। मॉस्को को उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर राज्य पर दिल्ली द्वारा लिए गए फैसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में वृद्धि नहीं होने देंगे।