भारत और चीन के बीच मिलिट्री लेवल पर चल रही बातचीत : राजनाथ सिंह
Arvind Kumar
June 14th 2020 12:48 PM --
Updated:
June 14th 2020 12:53 PM
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जम्मू जन संवाद रैली' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट आने के बाद वर्चुअल रैली का सिलसिला भाजपा ने देश के कार्यकर्ताओं से और देश की जनता के साथ संवाद करने के लिए प्रारंभ किया है। भारत की राजनीति डिजिटल दुनिया की ओर प्रस्थान कर चुकी है।
भारत और चीन के बीच उपजे विवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उस पर मिलिट्री लेवल पर बातचीत चल रही है। चीन ने भी ये इच्छा जाहिर की है कि बातचीत के द्वारा इस मसले का हल निकाला जाना चाहिए। हमारी भी यही कोशिश है।