विराट और अनुष्का के घर 2021 में आएगा नन्हा मेहमान

By  Arvind Kumar August 27th 2020 11:57 AM

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल जल्द ही विराट और अनुष्का के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने दी है।

विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।'

इस खबर के सामने आते ही टि्वटर पर दोनों को उनके प्रशंसक अपने-अपने तरीके से बधाईयां दे रहे हैं। प्रशंसकों की बधाइयों का यह दौर बदस्तूर जारी है।

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी। दोनों ने इटली में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

---PTC NEWS---

Related Post