Fri, Jun 13, 2025
Whatsapp

AAP को गली गली में शराब बेचने में महारत...इसलिए पंजाब ने केजरीवाल की पार्टी को सराहा: विज

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 10th 2022 05:57 PM -- Updated: March 10th 2022 06:03 PM
AAP  को गली गली में शराब बेचने में महारत...इसलिए पंजाब ने केजरीवाल की पार्टी को सराहा: विज

AAP को गली गली में शराब बेचने में महारत...इसलिए पंजाब ने केजरीवाल की पार्टी को सराहा: विज

चण्डीगढ़/अभिषेक तक्षक: पांच राज्यों के चुनावी परिणाम लगभग आ चुके हैं। पंजाब को छोड़कर बीजेपी ने सभी राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है। यूपी, मिंजोरम, उत्तराखंड, गोवा में बीजेपी सरकार बना रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ऐसा प्रदर्शन किया है कि पूरा भारत का ध्यान इस ओर खींचा है। लोग अब केजरीवाल को पीएम का विकल्प भी देख रहे हैं। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव जीतने के बाद छोटा सा भाषण दिया था। इस भाषण में उन्होंने पंजाब से ज्यादा राष्ट्रीय राजनीति और भारत के बारे में ज्यादा बात की है। इससे साफ जाहिर है कि केजरीवाल की नजर अब राष्ट्रीय राजनीति पर है। Navjot Singh Sidhu हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजों के आने वाले रूझानों के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गली-गली में शराब बेचने की महारत हासिल की है, उसको पंजाब के लोगों ने सराहा है क्योंकि पंजाब में नशे का बहुत ही ज्यादा कारोबार है और इससे पंजाब के हालात और ज्यादा खराब होंगें। Anil Vij statement on recruitment scam in Haryana उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छे नतीजे आ रहे हैं, केवल पंजाब में आम आदमी पार्टी जीतती नजर आ रही हैं। पहली बार बीजेपी पंजाब में आने चुनाव चिन्ह पर लड़ी है। हरियाणा में भी जब हमने अकेले चुनाव लड़ना शुरू किया था। परिणाम नहीं आये थे, लेकिन 2000 के बाद जब हमने काम करना शुरू किया उसके परिणाम 2014 में सामने आए। 4 राज्यो में हमारी सरकार बनी है इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को सलाम और 4 राज्यो की जनता को नमन। विज ने कहा कि जनता का बहुत बहुत धन्यवाद की उन्होंने हमारी नीतियों का सम्मान किया। कांग्रेस के काम करने के तरीके को जनता ने नकारा है। महिलाओं के लिए बहुत सी स्किम बीजेपी ने शुरू की है इसका परिणाम आज सबके सामने है। Anil vij Haryana cabinet corona virus omicron अनिल विज, हरियाणा कैबिनेट कोरोना वायरस ओमिक्रोन पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, मुझे भय लग रहा है कि क्या ये स्थिति को संभाल पाएंगे। राष्ट्रीय दल ही पंजाब को संभाल सकता है। आम आदमी पार्टी कोई राष्ट्रीय विकल्प नही है, कांग्रेस आज भी राष्ट्रीय पार्टी है। जनता को मुफ्त बांटने के खिलाफ मैं आज भी हूं। आप ने हरियाणा भी प्रयत्न किया, लेकिन नही आ पाए। पंजाब की आर्थिक स्थिति उन्हें मुफ्त बांटने में सहायक साबित नहीं होगा।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK