Sun, Jun 15, 2025
Whatsapp

पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 19th 2022 04:32 PM
पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान

पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद CM भगवंत मान की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट मीटिंग हुई। कैबिनेट मीटिंग में पंजाब के युवाओं के रोजगार पर बड़ा फैसला लिया गया है। मान सरकार ने पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियों को मंजूरी दी है। 10 हजार पंजाब पुलिस के अलग-अलग पदों पर हैं। 15 हजार दूसरे विभाग, बोर्ड और निगमों में भरे जाने हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट लेने का फैसला किया है। बजट जून महीने में पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम ने कहा कि सभी नौकरियां डिग्री के हिसाब से मिलेंगी। इसमें कोई सिफारिश और रिश्वत नहीं चलेगी। एक महीने में इसकी एडवरटाइजमेंट और नोटिफिकेशन हो जाएगी। CM भगवंत मान ने कहा कि चुनाव में हमने वादा किया था कि पहली कैबिनेट की मीटिंग में हरे रंग का पेन बेरोजगारी दूर करने के लिए चलेगा। पहली मीटिंग में ही हमने अपना वादा पूरा किया है। आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया था। इसके अलावा 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को 1-1 हजार प्रतिमाह देने का ऐलान किया था। इसके अलावा सरकारी स्कूल और अस्पतालों की दशा सुधारने का भी वादा किया था। आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इन्हें गारंटी देते हुए कहा था कि हर हाल में इन्हें पूरा किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब से रेत, ड्रग्स और केबल माफिया को भी खत्म करने का वादा किया गया था। मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर सस्पेंस हालांकि अभी तक नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो इसका फैसला पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति से होगा। जिसे फाइनल करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की सहमति लेकर जारी कर दिया जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK