Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने निकाला रोड शो

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 19th 2019 05:00 PM -- Updated: March 19th 2019 05:01 PM
बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने निकाला रोड शो

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने निकाला रोड शो

सोनीपत। (जयदीप राठी) पूर्व सांसद अरविंद शर्मा बीजेपी ज्वाइन करने बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने सोनीपत में कुंडली से लेकर करनाल नीलोखेड़ी तक रोड शो निकाला जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अरविंद शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
अरविंद शर्मा ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले वो करनाल और सोनीपत से सांसद रहे है लेकिन आखिरी फैसला पार्टी करेगी।
[caption id="attachment_271667" align="aligncenter" width="700"]Arvind Sharma Road Show अरविंद शर्मा ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे।[/caption] अरविंद ने ऐलान किया कि 24 मार्च को करनाल में उनके हज़ारों कार्यकर्ता बीजेपी की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ओर केंद्रीय नेता शामिल होंगे। यह भी पढ़ें : जयहिंद बोले- हरियाणा में गठबंधन के द्वार अभी खुले, 23 को केजरीवाल से होगी बैठक (Video)
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK