जयहिंद बोले- हरियाणा में गठबंधन के द्वार अभी खुले, 23 को केजरीवाल से होगी बैठक (Video)
जननायक जनता पार्टी के साथ हमारी बात इसलिए नहीं बन पा रही है क्योंकि वह हमें बहुत कम सीटें दे रहे। हालांकि वह उन्हें कह रहे हैं कि आधी-आधी सीटों पर लड़ लेते हैं लेकिन वह भी नहीं मान रहे हैं।[caption id="attachment_271586" align="aligncenter" width="700"]
जयहिंद ने बताया कि गठबंधन को लेकर 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक होगी।[/caption]
यह भी पढ़ें : सैनी बोले- कुरुक्षेत्र को बनाया होली सिटी, विकास के लिए आए 200 करोड़
जयहिंद ने बताया कि गठबंधन को लेकर 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक होगी। बैठक में हरियाणा आप के नेता शिरकत करेंगे। जयहिंद ने बताया कि इस बैठक के बाद गठबंधन पर स्थिति साफ हो पाएगी।
वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से गठबंधन पर लगभग मना हो चुका है। जयहिंद ने बताया कि वो उन्हें इसलिए कह रहे थे कि अगर भाजपा को हराना है तो सबको साथ आना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : मोदी के प्रचार में आम आम लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू, सीएम खट्टर ने की शुरूआत