Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही देर बाद भाजपा सांसद को मिल गया टिकट

Written by  Arvind Kumar -- March 29th 2019 04:05 PM -- Updated: March 29th 2019 04:22 PM
कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही देर बाद भाजपा सांसद को मिल गया टिकट

कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही देर बाद भाजपा सांसद को मिल गया टिकट

नई दिल्ली। टिकट कटने से नाराज चल रहे भाजपा सांसद अशोक कुमार दोहरे ने राहुल गांधी की मौजूदगी में शुक्रवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस ज्वाइन करने के कुछ ही देर बाद अशोक कुमार का इटावा से टिकट भी पक्का हो गया और इस बाबत पार्टी ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया।

गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार दोहरा का टिकट काट दिया था। उनकी जगह पार्टी ने इटावा से रामशंकर कठेरिया को मैदान में उतारा था। यह भी पढ़ेंअभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

Top News view more...

Latest News view more...