अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव
वहीं कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने बिहार से 4, ओडिशा से 7 और उत्तर प्रदेश से 1 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, सासाराम (बिहार) से चुनाव लड़ेंगी। इस लिस्ट में पप्पू यादव और अनंत सिंह की पत्नियों के नाम भी शामिल हैं।Congress Central Election Committee announces the next list of candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha. pic.twitter.com/GJtsbbxUOj — Congress (@INCIndia) March 29, 2019