Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

भगवंत मान की पत्नी के नाम से बना ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, ये है वजह

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 08th 2022 04:44 PM
भगवंत मान की पत्नी के नाम से बना ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, ये है वजह

भगवंत मान की पत्नी के नाम से बना ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, ये है वजह

पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के नाम पर बने ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया। गुरप्रीत कौर और सीएम भगवंत मान की शादी का पता चलते ही लोगों ने उन्हें इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सर्च करना शुरू किया। लोगों की नजर डॉ, गुरप्रीत कौर के नाम से चल रहे ट्विटर अकाउंट पर लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद तेजी से इस अकाउंट के फॉलोअर्स अचानक बढ़ते चले गए। दावा किया जा रहा था कि यह भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर का अकाउंट है। इस अकाउंट पर शादी से कुछ समय पहले ही ट्विटर पर एक फोटो 'आज दिन चढ़या शगना दा' के कैप्शन के साथ शेयर की गई थी। शादी के बाद भी इस अकाउंट से सीएम भगवंत मान के साथ डॉ. गुरप्रीत की कई फोटो शेयर की गई थी। वित्तमंत्री हरपाल चीमा, लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा, जेल मंत्री हरजोत बैंस समेत कई आप नेताओं ने भगवंत मान को शादी की बधाई दी थी। इन बधाई संदेशों को इस अकाउंट के जरिए री-ट्वीट करते हुए शुक्रिया कहा गया था। हालांकि अकाउंट सस्पेंड होने के बाद इसे फेक करार दिया जा रहा है। ट्विटर ने इसे सस्पेंड करने के पीछे ट्विटर रूल्स को तोड़ने की बात कही है। हालांकि अकाउंट के वेब आर्काइव्स के अनुसार, इस ट्विटर हैंडल को पहले @SulochnaPandey और @IndiaUprise के नाम से चलाया जा रहा था। बता दें कि गुरुवार को ही सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर शादी के बंधन में बंधे थे। भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। छह साल पहले पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है। तालक के बाद उनकी पहली पत्नी अमेरिका में बच्चों के साथ रहती हैं। भगवंत मान की पहली शादी से दो बच्चे भी हैं।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK