किसान आंदोलन पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस उद्देश्य के नतीजे से पिछले दिनों राज्य सरकार ने प्रदेशभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का शुभारंभ किया और करीब चार हजार करोड़ रुपये के नये विकास कार्यों की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरकार एक विजन के साथ हरियाणा को प्रगति के पथ पर लेकर जा रही है और आने वाले दिनों में भी सरकार इसी तरह कार्य करती रहेगी।
इससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने इसराना में जननायक ताऊ देवीलाल मॉडल कॉलोनी की आधारशिला रखी और कहा कि गांव में शहरी सुविधाओं से युक्त कॉलोनी देने का जो वादा किया गया था, उसकी शुरुआत इसराना से की गई है। उन्होंने कहा कि इसराना देश का पहला ऐसा गांव होगा, जहां 48 एकड़ में ग्रामीण सेक्टर विकसित किया जाएगा जो कि ऐतिहासिक कदम है।
यह भी पढ़ें- अंबाला में वैक्सीनेशन को लेकर नया आयाम स्थापित
यह भी पढ़ें- आप नेता मनोज राठी को 1 करोड़ की मानहानि का नोटिस