बराला का वार, बोले- धराशाही हो चुका है विपक्ष
बराला का वार, बोले- बीजेपी के सामने धराशाही हो चुका है विपक्ष (File Photo)[/caption]
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जेजेपी व बसपा के गठबंधन टूटने पर कहा कि जिनके घर में गठबंधन नहीं है वो लोग राजनीति में क्या गठबंधन करेंगे। परिवार जब एक साथ नहीं हो सकता तो राजनीति में गठबंधन मुश्किल हैं। इसके अलावा जींद उपचुनाव में गठबंधन कुछ और था, लोकसभा चुनाव में कुछ व अब विधानसभा चुनाव में गठबंधन की स्थिति कुछ और है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने थामा बीजेपी का दामन (VIDEO)
बराला ने कहा कि बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश में वातावरण बदला रहा है और उसी के कारण ये गठबंधन नहीं टिक पा रहे। सुभाष बराला ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि जो पार्टी लंबे समय तक भी अपने पदाधिकारी नहीं तय कर पाई वो अब विचलन कि स्थिति में है। इससे साबित होता है कि आज विपक्ष धराशाही हो चुका है।
---PTC NEWS---