Sat, Jul 12, 2025
Whatsapp

लंदन में बोले राहुल गांधी: भारत में हालात बहुत खराब, बीजेपी ने देश में छिड़क दिया है केरोसिन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 21st 2022 11:34 AM
लंदन में बोले राहुल गांधी: भारत में हालात बहुत खराब, बीजेपी ने देश में छिड़क दिया है केरोसिन

लंदन में बोले राहुल गांधी: भारत में हालात बहुत खराब, बीजेपी ने देश में छिड़क दिया है केरोसिन

लंदन में आयोजित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। 'आइडिया फॉर इंडिया' कॉन्क्लेव में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में मीडिया एक तरफ खड़ा होकर काम कर रहा है। भारत में लोकतंत्र वैश्विक सार्वजनिक भलाई है। हम अकेले ऐसे लोग हैं जिसने अद्वितीय पैमाने पर लोकतंत्र का प्रबंधन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले जैसा भारत बनाना चाहती है। इसे हासिल करने के लिए हम लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन बीजेपी हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। देश में इस समय हालात अच्छे नहीं है। बीजेपी ने देश में केरोसिन छिड़क दिया है। एक चिंगारी ही देश में आग लगा सकती है और इसे शांत करना कांग्रेस का काम है। भारत में आज अच्छे हालात नहीं हैं। <a href=Rahul Gandhi, cambridge university ideas for india, cambridge university, ideas for india" width="700" height="400" /> राहुल गांधी ने कहा कि लोग उन संस्थानों पर हमला होते हुए देख रहे हैं, जिन्होंने देश के निर्माण में योगदान दिया है। BJP सरकार और RSS देश को एक भूगोल के नजरिए से देखते हैं, लेकिन कांग्रेस और हमारे लिए भारत लोगों से बनता है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस की हार के लिए ध्रवीकरण की राजनीति और मीडिया पर सत्ता का नियंत्रण होना बताया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी में अंदरूनी कलह से इनकार किया है। राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार में रोजगार कमी हुई है। इसके बाद भी ध्रुवीकरण के जरिए बीजेपी सत्ता में बनी हुई है। भारत में ह्यूमन राइटस के उल्लंघन की घटनाओं को अमेरिका की ओर से उठाए जाने पर कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि हमें यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि भारत में ध्रुवीकरण है। हम इस ध्रुवीकरण से लड़ रहे हैं। कांग्रेस और विपक्ष मिलकर यही लड़ाई लड़ रहे हैं। rahul gandhi, cambridge university ideas for india, cambridge university, ideas for india राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है ऐसे ही कुछ हालाता चीन ने लद्दाख में पैदा कर दिए हैं। नरेंद्र मोदी सरकार इसके बारे में चर्चा तक नहीं करना चाहती है। चीन की सेनाएं लद्दाख़ और डोक्लाम दोनों जगहों पर पहुंच चुकी हैं। चीन कह रहा है कि ये इलाके भारत के हैं, लेकिन हम नहीं मानते कि यह जमीन आपकी है।


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK