Wed, Jun 18, 2025
Whatsapp

रेवाड़ी: जोहड़ में मां समेत 2 बच्चों के शव मिले, दो दिन से थे लापता

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 23rd 2022 02:20 PM
रेवाड़ी: जोहड़ में मां समेत 2 बच्चों के शव मिले, दो दिन से थे लापता

रेवाड़ी: जोहड़ में मां समेत 2 बच्चों के शव मिले, दो दिन से थे लापता

रेवाड़ी/महेंद्र भारती: स्थित कोसली कस्बा में एक जोहड़ में महिला और उसके 2 बच्चों के शव बरामद हुए हैं। महिला 2 दिन से बच्चों के साथ लापता थी। पुलिस ने तीनों के शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। dead Bodies, rewari, Haryana मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के कोसली गांव निवासी सीता देवी (35), बेटा लक्ष्य (9) व बेटी मनीषा (10) शनिवार को घर से लापता हो गए थे। परिजन तीनों की लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। dead Bodies, rewari, Haryana सोमवार की सुबह कोसली मठ के पीछे बने जोहड़ में ग्रामीण ने एक महिला की लाश पानी में तैरती देखी। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद जोहड़ के पास पुलिस पहुंची तो महिला के अलावा उसके दो छोटे बच्चों की लाश भी तैर रही थी। जोहड़ में महिला और उसके दोनों बच्चों की लाश पड़ी होने की सूचना के बाद जोहड़ के पास बड़ी संख्या में ग्रमीण एकत्रित हो गए। dead Bodies, rewari, Haryana ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों के शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत के पीछे कारण क्या रहे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK