Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

किसान आंदोलन की बड़ी खबरें: चढूनी विवाद खत्म, आज नहीं होगी वार्ता, राहुल गांधी करेंगे PC

Written by  Arvind Kumar -- January 19th 2021 10:27 AM
किसान आंदोलन की बड़ी खबरें: चढूनी विवाद खत्म, आज नहीं होगी वार्ता, राहुल गांधी करेंगे PC

किसान आंदोलन की बड़ी खबरें: चढूनी विवाद खत्म, आज नहीं होगी वार्ता, राहुल गांधी करेंगे PC

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान पिछले 54 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा राजनैतिक दलों से मुलाकात करने पर विवाद हो गया। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति ने बाद में इस विवाद को खत्म कर दिया। [caption id="attachment_467377" align="aligncenter" width="696"]Big news of farmer movement किसान आंदोलन की बड़ी खबरें: चढूनी विवाद खत्म, आज नहीं होगी वार्ता, राहुल गांधी करेंगे PC[/caption] यह भी पढ़ें- किसानों की 26 जनवरी की परेड को अकाली दल ने किया समर्थन देने का ऐलान यह भी पढ़ें- वैक्सीनेशन के बाद स्वास्थ्य कर्मी की मौत, डॉक्टर बोले- वैक्सीन नहीं है वजह संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति के सामने गुरनाम सिंह ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि कल की बैठक उन्होंने अपनी निजी हैसियत में बुलाई थी। इस बैठक का सयुंक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। यह एहसास करते हुए उन्होंने समिति को भरोसा दिलाया कि वो इस आंदोलन के दौरान भविष्य में किसी राजनैतिक बैठक में नहीं जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संयुक्त किसान मोर्चा के साथ थे, हैं और रहेंगे। [caption id="attachment_467378" align="aligncenter" width="679"]Big news of farmer movement किसान आंदोलन की बड़ी खबरें: चढूनी विवाद खत्म, आज नहीं होगी वार्ता, राहुल गांधी करेंगे PC[/caption] समिति ने इस स्पष्टीकरण का स्वागत करते हुए यह फैसला किया कि अब इस विवाद को समाप्त किया जाए। यह ऐतिहासिक आंदोलन जिस मोड पर है उसमें एकता और अनुशासन सर्वोपरि है। लोगों के सहयोग से यह आंदोलन किसान संगठन ही यहां तक लेकर आए हैं और किसान संगठन ही इसे मुकाम तक लेकर जाएंगे। कोई भी संगठन या पार्टी अपने तौर पर इस आंदोलन को समर्थन देने को स्वतंत्र हैं, लेकिन आंदोलन सीधे किसी पार्टी से रिश्ता नहीं रखेगा। [caption id="attachment_467376" align="aligncenter" width="696"]Big news of farmer movement किसान आंदोलन की बड़ी खबरें: चढूनी विवाद खत्म, आज नहीं होगी वार्ता, राहुल गांधी करेंगे PC[/caption] उधर आज कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच वार्ता होनी थी लेकिन अब यह वार्ता कल के लिए टल गई है। केंद्र सरकार ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए बैठक को कल के लिए टाल दिया है। हालांकि आज दिल्ली पुलिस और किसान संगठनों के बीच मीटिंग होगी। जानकारी के मुताबिक इसमें 26 जनवरी के प्रोग्राम को लेकर बातचीत हो सकती है।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। राहुल गांधी केंद्र सरकार के तीन कृषि क़ानूनों पर एक बुकलेट जारी करेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...