चंडीगढ़ की हरनाज कौर बनीं मिस यूनिवर्स 2021, जानिए उनके बारे में सबकुछ
नेशनल डेस्क: दुनिया की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता "मिस यूनिवर्स" का ताज भारत की हरनाज कौर के सिर पर सजा है। हरनाज कौर चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। 21 साल बाद भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया है। 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
[caption id="attachment_557837" align="alignnone" width="274"]
हरनाज कौर[/caption]
मिस यूनिवर्स का आयोजन इस साल इजरायल में किया गया था। 21 साल की हरनाज कौर संधू ने इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। चंडीगढ़ में सिख परिवार में जन्मी हरनाज ने इससे पहले कई ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीता भी। हाल ही में उन्होंने 'मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021' में बाजी मारी और फिर मिस यूनिवर्स 2021 का पुरुस्कार अपने नाम करने के लिए कड़ी मेहनत करने लगी।
हरनाज संधू का पूरा परिवार मोहाली में रहता है। उनके अंदर कुछ कर दिखाने की जिद थी। इसी जिद ने उन्हें ‘मिस यूनिवर्स 2021’ का ताज दिलाया। बहुत कम उम्र से हरनाज ब्यूटी कॉम्पिटीशन में हिस्सा ले रही हैं। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम किया। 2018 में हरनाज को मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 के ताज से नवाजा गया था। दो प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया, जहां वे टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब हुईं। 2018 में हरनाज ने मिस इंडिया पंजाब खिताब जीतने के बाद द लैंडर्स म्यूजिक वीडियो 'Tarthalli' में काम किया। [caption id="attachment_557838" align="alignnone" width="300"]The new Miss Universe is...India!!!! #MISSUNIVERSE pic.twitter.com/DTiOKzTHl4 — Miss Universe (@MissUniverse) December 13, 2021
हरनाज संधू[/caption]
पेशे से मॉडल संधू ने जब इजरायल में चल रहे Miss Universe 2021 में हिस्सा लिया, तो चंडीगढ़ समेत पूरे देश की निगाहें उनकी जीत पर थी। हरनाज ने भी देशवासियों को निराश नहीं किया। हरनाज फिटनेस और योगा की शौकीन हैं। हरनाज दो पंजाबी फिल्मों 'बाई जी कूटेंगे' और 'यारा दियां पौ बारां' में नजर आ चुकी हैं।