Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत...3 घायल

Written by  Vinod Kumar -- September 11th 2022 01:58 PM
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत...3 घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत...3 घायल

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: छांयसा गांव में दो पक्षों में रास्ते को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी और फरसे से जमकर हमले किये। हमले में करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग अभी गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सरकारी जमीन पर बने रास्ते को लेकर फरीदाबाद के छांयसा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फरसे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में दूसरे पक्ष के करीब 4 लोग घायल हो गए जिनमें से एक महिला की मौत हो गई तो वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक महिला जे शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक महिला के भतीजे ने बताया कि बिजली बोर्ड की जमीन पर रास्ता बना हुआ है, जिससे दूसरे पक्ष की ओर से कब्जा किया हुआ था। कब्जा हटाने को लेकर जब दूसरे पक्ष को बोला गया तो उनकी तरफ से झगड़ा शुरू कर दिया गया और देखते ही देखते घर के अंदर से कुल्हाड़ी और फरसे निकाल लाए और हमला कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे तिगांव एसीपी सुखबीर ने बताया कि सरकारी जमीन पर बने रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें से एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी और फरसों से वार किया गया था। इस झगड़े में एक महिला की मौत हो चुकी है और करीब 3 लोग घायल हैं।


Top News view more...

Latest News view more...