Tue, Jun 17, 2025
Whatsapp

मंडी में केजरीवाल के रोड शो पर बोले सीएम जयराम, उनका स्वागत, अपने मन की इच्छा कर लें पूरी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 21st 2022 04:25 PM -- Updated: March 21st 2022 06:08 PM
मंडी में केजरीवाल के रोड शो पर बोले सीएम जयराम, उनका स्वागत, अपने मन की इच्छा कर लें पूरी

मंडी में केजरीवाल के रोड शो पर बोले सीएम जयराम, उनका स्वागत, अपने मन की इच्छा कर लें पूरी

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल और गुजरात में अपनी जड़ें मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। हिमाचल में कई बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकले हैं। हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हिमाचल विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी आम आदमी पार्टी ने शुरू कर दी हैं। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद मंडी आकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले से चुनावी शंखनाद करने आ रहे हैं। 6 अप्रैल को अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी में रोड शो करके कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। After AAP's landslide Punjab victory, <a href=Bhagwant Mann to meet Arvind Kejriwal in Delhi" width="750" height="390" /> वहीं, केजरीवाल के दौरे को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल अपने मन की पूरी कर लें उनका भी कोई शिकवा नहीं रहना चाहिए। हिमाचल की जनता ने कभी भी तीसरे विकल्प को स्थान नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी का भी हिमाचल में कोई अस्तित्व नहीं है। प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार रिपीट करेंगें। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। हाल ही में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीती हैं। इस प्रचंड जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने अब अपनी नजरें हिमाचल समेत अन्य राज्यों पर गड़ा दी हैं। आम आदमी पार्टी गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। After AAP's landslide Punjab victory, Bhagwant Mann to meet Arvind Kejriwal in Delhi


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK