Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

विवादित बयान पर सीएम की सफाई, गलत टिप्पणी नहीं की, कश्मीर की लड़कियां बेटी समान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 10th 2019 04:33 PM -- Updated: August 10th 2019 04:36 PM
विवादित बयान पर सीएम की सफाई, गलत टिप्पणी नहीं की, कश्मीर की लड़कियां बेटी समान

विवादित बयान पर सीएम की सफाई, गलत टिप्पणी नहीं की, कश्मीर की लड़कियां बेटी समान

सोनीपत। (जयदीप राठी) कश्मीरी लड़कियों को 'बहू' बनाने वाले बयान से उपजे विवाद पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफाई दी है। सोनीपत में सीएम ने कहा कि मैने बहुत स्पष्ट तरीके से कहा था कि ये मेरा कहना नहीं है। इस तरह की चर्चा बहुत लोगों ने सोशल मीडिया पर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर की लड़कियों को वो बेटी समान मानते हैं और वो हमारी बेटियां हैं। यह भी पढ़ें : मजाक-मजाक में जब सीएम खट्टर ने कश्मीरी लड़कियों को लेकर दे डाला विवादित बयान सीएम ने साफ किया कि उनका कोई इस प्रकार का गलत टिप्पणी करने का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि ये तो बस सहज तरीके से लिंगानुपत बढ़ने पर कही थी। क्योंकि इससे पहले लिंगानुपात अच्छा नहीं होने के कारण तरह-तरह की बातें चलती थी। [caption id="attachment_327784" align="aligncenter" width="700"]CM Manohar Lal विवादित बयान पर सीएम की सफाई, गलत टिप्पणी नहीं की, कश्मीर की लड़कियां बेटी समान[/caption] आपको बता दें मुख्यमंत्री हरियाणा के सोनीपत में दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय में आयोजित विद्यार्थी विधिक साक्षरता मिशन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस दौरान 42 करोड़ की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन व 14 करोड़ 25 लाख से तैयार होने वाले क्लास रूम का शिलान्यास किया। यह भी पढ़ें : सीएम मनोहर लाल को घेरते-घेरते खुद जयहिंद ने दे दिया विवादित बयान —PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK