कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया हरियाणा में खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने का आरोप
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया हरियाणा में खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने का आरोप[/caption]
हरियाणा में लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा समेत अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से भाजपा के सरकार बनाने की तिकड़मबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा "जब कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री थी तो उस समय के नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयान देखिये। उस वक़्त भारतीय जनता पार्टी का क्या रुख था ?"
यह भी पढ़ें : भाजपा को 6 विधायकों की जरुरत, निर्दलीय विधायकों का मिल सकता है समर्थन
तब की कांग्रेस सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गोपाल कांडा को गृह मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया था लेकिन अब उसी गोपाल कांडा के साथ जिसपर एक लड़की के रेप का आरोप तो है ही साथ उस लड़की की माँ ने भी गोपाल कांडा की वजह से ज़हर खा कर आत्महत्या का रास्ता चुना था उसी के सहयोग से भाजपा दोहरा मापदंड अपनाते हुए खरीद फरोख्त के सहारे सरकार बनाने में लगी हुई है यहाँ तक की खट्टर सरकार के लगभग सभी मंत्री हार गए उन्हें जनता ने नकार दिया है और बहुमत नहीं दिया है अगर भाजपा सरकार बनाती है तो ये सरकार असंवैधानिक और गैरकानूनी होगी।
---PTCNews---