Fri, Dec 19, 2025
Whatsapp

चिदंबरम की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 22nd 2019 11:45 AM
चिदंबरम की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या

चिदंबरम की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस उनके समर्थन में उतर आई है। नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पी चिदंबरम भारत के सम्मानित अर्थशास्त्रियों और राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने हर बार जांच अधिकारियों को सहयोग किया है। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील के रूप में उनके पास संविधान के लिए सर्वोच्च सम्मान है। उन्होंने किसी कार्रवाई को नहीं टाला और न ही ऐसा इरादा था। सुरजेवाला ने कहा कि पी चिदंबरम की प्रतिष्ठा को अपमानित और कलंकित करने के भाजपा सरकार के निम्नस्तरीय इरादे के अलावा सीबीआई और ईडी के पास धावा बोलकर उन्हें आधी रात को गिरफ्तार करने का कोई कारण नहीं था। उन्होंने कहा कि मामला एक ऐसी महिला की गवाही पर है, जो वर्तमान में जेल में है, उस पर अपनी ही बेटी की हत्या का मुकदमा चलाया जा रहा है। देश के लोगों के सामने स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि वह कौन सी डील है जो जेल में की गई है ? यह भी पढ़ें : NDTV के प्रमोटर प्रणय रॉय और उनकी पत्‍नी के खिलाफ मामला दर्ज [caption id="attachment_331364" align="aligncenter" width="700"]P Chidambaram चिदंबरम की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या[/caption] रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कार्ति चिदंबरम पर उसी मामले में 4 बार छापा मारा गया, गिरफ्तार किया गया और जमानत पर रिहा किया गया। वह 20 से अधिक समन के जवाब में उपस्थित हुए। फिर भी जांच अधिकारियों के पास पी चिदंबरम के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश करने के लिए कोई सबूत नहीं है। [caption id="attachment_331363" align="alignleft" width="150"]cbi चिदंबरम की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या[/caption] कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ दुर्व्यवहार, दुर्भावनापूर्ण और सुनियोजित तरीके मुकदमा चलाया जा रहा है, जो मोदी सरकार द्वारा निजी और राजनीतिक प्रतिशोध से कम नहीं है। पिछले दो दिनों में देश दिनदहाड़े लोकतंत्र के साथ न्याय की हत्या का गवाह रहा है। सत्ता में बैठे लोगों द्वारा सीबीआई/ईडी का इस्तेमाल राजनैतिक रंजिश के तौर पर किया जा रहा है। यह भी पढ़ेंआज CBI की कोर्ट में पेश होंगे चिदंबरम, बेटे कार्ति से भी पूछताछ संभव —PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK