Sun, Sep 6, 2026
Whatsapp

गुलाम नबी आजाद बोले- जिन प्रदेशों में कैंपेन किया, वहां-वहां कांग्रेस की सरकार बनी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 31st 2019 05:04 PM -- Updated: March 31st 2019 05:05 PM
गुलाम नबी आजाद बोले- जिन प्रदेशों में कैंपेन किया, वहां-वहां कांग्रेस की सरकार बनी

गुलाम नबी आजाद बोले- जिन प्रदेशों में कैंपेन किया, वहां-वहां कांग्रेस की सरकार बनी

फरीदाबाद। (सुधीर शर्मा) कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा रविवार को अपने आखरी चरण में फरीदाबाद पहुंची, जहां जगह- जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सड़कों पर भारी भीड़ देख कर कांग्रेस के दिग्गज नेता गदगद हो उठे। परिवर्तन यात्रा की पहली रैली फरीदाबाद के सेक्टर 16 की अनाज मंडी में कांग्रेसी नेता लखन सिंगला द्वारा आयोजित की गई थी लेकिन यात्रा करीब 3 घंटे देरी से पहुंची जिसके चलते दिग्गज नेताओं ने समय की कमी के चलते मंच पर ना पहुंच कर बस की छत से ही अपना संबोधन दिया। [caption id="attachment_276794" align="aligncenter" width="700"]Congress Rath Yatra हरियाणा में कांग्रेस की परिवर्तन रथ यात्रा[/caption] इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा "मैंने जिन-जिन प्रदेशों में कैंपेन किया है वहां-वहां कांग्रेस की सरकार बनी है।" उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में भी सत्ता परिवर्तन होगा। आजाद ने इस दौरान यह भी साफ किया कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उन्हीं उम्मीदवारों को उतारेगी जिन्हें जनता चाहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्मीदवार को ऊपर से नहीं थोपा जाएगा। यह भी पढ़ें : दो जगह से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी के अलावा इस सीट से भरेंगे पर्चा
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK