लोकसभा में बोले राहुल गांधी- किसान एक इंच पीछे नहीं हटने वाला, किसान आपको हटा देगा
Rahul Gandhi on Farm Bills" width="700" height="400" /> लोकसभा में बोले राहुल गांधी- किसान एक इंच पीछे नहीं हटने वाला, किसान आपको हटा देगा[/caption]
राहुल गांधी ने कहा कि सालों पहले फैमली प्लानिंग का नारा था हम दो हमारे दो। आज क्या हो रहा है। ये नारा दूसरे रूप में आया है। इस देश को चार लोग चलाते हैं। सभी उनके नाम जानते हैं। आज इस सरकार का नारा है हम दो-हमारे दो।
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि पहले कृषि कानून का कंटेंट मंडी को खत्म करना है। दूसरे का कंटेंट जमाखोरी को बढ़ाना है और तीसरे कानून का कंटेंट किसानों को अदालत में जाने से रोकना है।
[caption id="attachment_474113" align="aligncenter" width="700"]
लोकसभा में बोले राहुल गांधी- किसान एक इंच पीछे नहीं हटने वाला, किसान आपको हटा देगा[/caption]
यह भी पढ़ें- अब भाजपा नेताओं का किसान हर जगह करेंगे विरोध: चढूनी
यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी- ना मंडी बंद हुई और ना ही MSP
बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों को प्रदर्शन करते हुए लगभग 78 दिन हो गए हैं। किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं हालांकि सरकार इन कानूनों को किसानों के हित में बता रही है। सरकार किसानों की मांग पर इन कानूनों को कुछ समय तक होल्ड रखने की बात कह रही है जबकि किसान इन कानूनों की वापसी पर अड़े हैं।