खालिस्तानी धमकी के बाद रिज पर कांग्रेस ने निकाली 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक हुए शामिल
सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने सीएम जयराम और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने 29 अप्रैल को शिमला के रिज मैदान पर खलिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी थी। धमकी का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को विधानसभा से लेकर रिज मैदान तक एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देश भक्ति के नारों से रिज मैदान गूंज उठा।
चार सौ के करीब छोटे झंडे भी लोगों ने हाथों में थामे रखे। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित शहर के अन्य लोग भी शामिल हुए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिस तरह से कुछ दिन पहले गुरपतवंत पन्नू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर खालीस्तानी झंडा फहराने की लेकर धमकी दी थी। यह सहने योग्य नही है। कोई भी व्यक्ति, संस्था भारत की एकता, अखंडता तथा प्रभुता को तोड़ने की कोशिश करेगा उसे भारत का हर एक युवा इसी तरह से मुंह तोड़ जवाब देगा।
विक्रमदित्य सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि कोई भी देश विरोधी ताकतें देश की एकता एवं अखंडता को तोड़ने की कोशिश करेंगी उसका दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश एवं प्रदेश का हर एक व्यक्ति मुंह तोड़ जवाब देगा। विक्रमदित्य सिंह ने कहा की इसी तरह से 29 अप्रेल को भी पूरे प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
क्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीति दलों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन राष्ट्रवाद के मसले पर हम एक हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा प्रदेश में अलगाववादी सोच की न तो कोई जगह है और न ही इस तरह के विचारों को पनपने दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारे लिए देश सर्वश्रेष्ठ है। देश का स्वाभिमान और झंडा सबसे पहले है और कोई भी व्यक्ति या संस्था तिरंगे को ललकारेगी तो प्रदेश सहित देश का हर एक व्यक्ति खड़ा होगा। इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं