Mon, Sep 7, 2026
Whatsapp

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, मधुसूदन मिस्त्री करेंगे अध्यक्षता

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 15th 2019 09:27 AM
कांग्रेस ने हरियाणा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, मधुसूदन मिस्त्री करेंगे अध्यक्षता

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, मधुसूदन मिस्त्री करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। छह सदस्यीय इस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री करेंगे। वहीं दीपा दासमुंशी और देवेंद्र यादव कमेटी के सदस्य होंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कमेटी में होंगे। [caption id="attachment_339944" align="aligncenter" width="828"]Screaning Committee कांग्रेस ने हरियाणा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, मधुसूदन मिस्त्री करेंगे अध्यक्षता[/caption] बता दें कि इससे पहले कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव प्रचार समिति का गठन कर चुकी है। प्रदेश चुनाव समिति में 28 सदस्य हैं जबकि चुनाव प्रचार समिति में 46 सदस्य शामिल है। इन समितियों में हरियाणा कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेताओं को जगह दी गई है। [caption id="attachment_339942" align="aligncenter" width="700"]congress कांग्रेस ने हरियाणा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, मधुसूदन मिस्त्री करेंगे अध्यक्षता[/caption] प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को प्रदेश चुनाव समिति की कमान दी गई है। वहीं राज्य के पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव को चुनाव प्रचार समिति का जिम्मा दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला दोनों समितियों में शामिल हैं। यह भी पढ़ें : चौटाला परिवार को एकजुट करने के प्रयासों पर ब्रेक ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK