Tue, Apr 28, 2026
Whatsapp

गुरुग्राम: क्राइम ब्रांच ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी, हत्यारे चाकुओं से गोद रहे थे...मंगेतर फोन पर सब सुन रही थी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- June 09th 2022 02:24 PM
गुरुग्राम: क्राइम ब्रांच ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी, हत्यारे चाकुओं से गोद रहे थे...मंगेतर फोन पर सब सुन रही थी

गुरुग्राम: क्राइम ब्रांच ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी, हत्यारे चाकुओं से गोद रहे थे...मंगेतर फोन पर सब सुन रही थी

गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ: क्राइम ब्रांच ने लूट के बाद हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर 31 ने लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात में यूपी कासगंज के रहने वाले तीन हत्यारोपियों अनुभव, विजय और रवि को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया। एसीपी क्राइम की मानें तो तीनों दिन में मानेसर की किसी कंपनी में काम करते थे और रात गहराते ही सुनसान इलाकों में लूट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देते आ रहे थे। आपको बता दें की बीती 21 और 22 मई की दरम्यानी रात 22 वर्षीय आशीष की उस वक़्त हत्या कर दी गयी जब आशीष अलियार ढाणी में अपनी शॉप बंद कर घर की तरफ जा रहा था। पुलिस की मानें तो मृतक अपनी मंगेतर से फोन पर बात करता हुआ जा रहा था कि तभी पहले से घात लागये अनुभव,रवि और विजय ने आशीष पर हमला बोल दिया, हमले के समय आशीष का फोन कॉल पर था। हत्यारोपी आशीष को चाकुओं से गोद रहे थे तो वही दूसरी तरफ आशीष की मंगेतर आशीष की चीखें सुन रही थी। मृतक की मंगेतर ने ही पहले 112 पर कॉल कर इस खौफनाक वारदात कि जानकारी पुलिस को दी और उसके बाद मृतक के भाई को दी थी। वहीं एसीपी क्राइम की मानें तो हत्यारोपियों ने आशीष की सोने की चेन और अंगूठी लूटने और हत्या की वारदात को कुबूल किया है। वहीं, क्राइम ब्रांच ने इन तीनों को गिरफ्तार कर इनकी क्राइम कुंडली को खंगालना शुरू कर दिया है। एसीपी क्राइम की मानें तो हमें शक है की लूट और हत्या की वारदातों के बाद कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है। लिहाजा तीनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की तफ़्तीश की जा रही है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK