हाई-स्पीड रेल से डेढ़ घंटे में तय हो हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली का सफर: दुष्यंत चौटाला
[caption id="attachment_484350" align="aligncenter" width="1280"]
हाई-स्पीड रेल से डेढ़ घंटे में तय हो हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली का सफर: दुष्यंत चौटाला[/caption]
दुष्यंत चौटाला ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार में इस एविएशन हब में चल रहे रनवे के निर्माण कार्य को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के तौर पर बरवाला रोड के लिए वैकल्पिक रोड बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने तक फास्ट-ट्रैक मोड पर कार्य करने के लिए हर माह हिसार व चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- होली के रंग को फीका कर सकता है कोरोना, केंद्र ने राज्यों को दी जरूरी पाबंदियां लगाने की छूट
यह भी पढ़ें- आंदोलन में किसानों की शहादत के चलते इस बार होली नहीं मनाएंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा
[caption id="attachment_484348" align="aligncenter" width="700"]
हाई-स्पीड रेल से डेढ़ घंटे में तय हो हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली का सफर: दुष्यंत चौटाला[/caption]
उन्होंने ‘हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन’ द्वारा हिसार एयरपोर्ट से नई दिल्ली के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि इस हाई-स्पीड रेल के चलने से हिसार हवाई अड्डे से नई दिल्ली के बीच की दूरी मात्र 90 मिनट में तय की जा सकेगी।
[caption id="attachment_484351" align="aligncenter" width="700"]
हाई-स्पीड रेल से डेढ़ घंटे में तय हो हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली का सफर: दुष्यंत चौटाला[/caption]
उपमुख्यमंत्री ने ‘हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन’ को निर्देश दिए कि हिसार एयरपोर्ट को ‘इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-3’ तथा ‘आसौदा स्टेशन’ से भी रेल-कनेक्टिविटी करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।