Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

चंडीगढ़-हिमाचल में सुधरा शिक्षा का स्तर तो पंजाब और हरियाणा में आई गिरावट

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 29th 2020 01:23 PM -- Updated: February 29th 2020 01:40 PM
चंडीगढ़-हिमाचल में सुधरा शिक्षा का स्तर तो पंजाब और हरियाणा में आई गिरावट

चंडीगढ़-हिमाचल में सुधरा शिक्षा का स्तर तो पंजाब और हरियाणा में आई गिरावट

चंडीगढ़। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्कूली शिक्षा पर प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स में हरियाणा 10वें स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा व पंजाब को 751-800 वेटेज के साथ ग्रेड दो मिला है। जबकि चंडीगढ़ को ग्रेड एक प्लस की श्रेणी मिली है। चंडीगढ़ ने 896 अंकों के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा। वहीं हिमाचल प्रदेश 10वीं से छठी रैंक पर पहुंच गया जबकि पंजाब सातवें से 13 वें स्थान पर खिसक गया। [caption id="attachment_392397" align="aligncenter" width="700"]Education Level improved in Chd-Himachal, decline in Punjab and Haryana चंडीगढ़-हिमाचल में सुधरा शिक्षा का स्तर तो पंजाब और हरियाणा में आई गिरावट[/caption] किसी भी राज्य की परफॉर्मेंस 901-1000 नंबरों के मानकों को पूरी नहीं कर सकी। चंडीगढ़, गुजरात और केरल को लेवल थ्री 851-900 का वेटेज और ग्रेड एक प्लस की श्रेणी मिली है। महाराष्ट्र और दिल्ली को लेवल फोर 801-850 का वेटेज और ग्रेड एक की श्रेणी मिली है। हिमाचल, हरियाणा व पंजाब को 751-800 वेटेज के साथ ग्रेड दो मिला है। यह भी पढ़ें: गर्भपात वाली चार गोली निगल गया झोलाछाप डॉक्टर, जानिए फिर क्या हुआ? बता दें कि मंत्रालय ने 70 बिंदुओं के पैमाने पर आधारित परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) रिपोर्ट को 2018 से तैयार करने की शुरुआत की है। मंत्रालय ने इन बिंदुओं के आधार पर सभी राज्यों से ऑनलाइन जानकारी मांगी थी और उनकी सूचना पर 2018-19 की रिपोर्ट तैयार की गई। राज्यों की शिक्षा व्यवस्था के प्रदर्शन को सात ग्रेड में विभाजित किया गया था, जोकि 0 से 1000 वेटेज पर आधारित था। ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK