Thu, Oct 1, 2026
Whatsapp

लोकसभा चुनाव 2019 : तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द, त्रिपुरा में वोटिंग टली

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 17th 2019 11:11 AM -- Updated: April 17th 2019 11:12 AM
लोकसभा चुनाव 2019 : तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द, त्रिपुरा में वोटिंग टली

लोकसभा चुनाव 2019 : तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द, त्रिपुरा में वोटिंग टली

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को होने वाला चुनाव तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर नहीं होगा। चुनाव आयोग ने वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक द्रमुक (डीएमके) उम्मीदवार के कार्यालय से कथित रूप से तकरीबन 11 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने वहां मतदान रद्द करने के लिए राष्ट्रपति से अनुमति मांगी थी। [caption id="attachment_283685" align="aligncenter" width="696"]Election-Commission-3-696x398-1 चुनाव आयोग ने वेल्लोर सीट पर मतदान रद्द करने के लिए राष्ट्रपति से अनुमति मांगी थी।[/caption] वहीं तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर वोटिंग कैंसल होने के साथ ही त्रिपुरा पूर्वी सीट पर वोटिंग को खिसकाकर तीसरे चरण के लिए कर दिया है। चुनाव आयोग ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। ऐसे में अब दूसरे चरण में कुल 97 सीटों के बजाए 95 सीटों पर ही वोट डाले जाएंगे। यह भी पढ़ें : शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से लड़ेंगी चुनाव
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK