Wed, Jul 9, 2025
Whatsapp

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों समेत पूर्व क्रिकेटर बीजेपी में शामिल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 28th 2021 02:35 PM -- Updated: December 28th 2021 02:38 PM
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों समेत पूर्व क्रिकेटर बीजेपी में शामिल

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों समेत पूर्व क्रिकेटर बीजेपी में शामिल

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है। सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी बीच दल बदल का दौर भी जारी है। कांग्रेस के अंदल चल रही लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसके साथ ही कई नेता पार्टी भी छोड़ चुके हैं। आज फिर जो कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस विधायक फतेह जंग बाजवा और बलविंदर लाडी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के दोनों विधायक दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। इसके साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में इन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। कादियां विधानसभा क्षेत्र से विधायक और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के भाई फतेहजंग सिंह बाजवा माझा की राजनीति में एक बड़ा चेहरा हैं। पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी उनके पक्ष में रैली की थी। इस दौरान उन्हें कादियां से अपना उम्मीदवार भी घोषित किया था। इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। Former cricketer Dinesh Mongia to join Bharatiya Janata Party in Delhi today. pic.twitter.com/ERkZH5uF0j — ANI (@ANI) December 28, 2021 इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कुछ और बड़े नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। विधानसभा चुनाव के समय में कांग्रेस के कुछ और नेता बीजेपी में शामिल होते हैं तो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है। Punjab polls: Cong MLAs Fateh Jang Singh Bajwa, Balwinder Laddi switch to BJP


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK